फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every citizen will have to do one hour of Shramdaan: Sudha

प्रत्येक नागरिक को एक घंटा करना होगा श्रमदान: सुधा

Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Every citizen will have to do one hour of Shramdaan: Sudha
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अ​भियान के तहत सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरंभ किया है। यह विशेष अभियान आगामी 25 नवंबर तक पूरे शहर में चलाया जाएगा। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने के लिए कुरुक्षेत्र के हर नागरिक को सप्ताह में एक घंटा श्रमदान करने के लिए आगे आना होगा। इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, कूड़ा-कर्कट प्रबंधन को सुदृढ़ करना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह विचार व्यक्त किए। वे शनिवार को आयुष विश्वविद्यालय और शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत लोगों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय की सडक़ के साथ-साथ अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि जब इस जिले के लाखों नागरिक कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मुहिम पर मोहर लगाएंगे तो कुरुक्षेत्र को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। इसलिए नागरिक सबसे पहले अपनी गली फिर आरडब्लयूए के साथ मिलकर अपना माहौल्ला, अपना घर और फिर लोग अपनी-अपनी संस्थाओं जिनमें सरकारी भवन, कॉलेज, निजी भवन, निजी कॉलेज, स्कूल और धर्मशालाएं व धार्मिक संस्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए। इससे लोग खुद स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ेंगे और कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घर के कचरे को सड़कों पर गिराने की आदत को बदलना होगा। इस कचरे को लोग कूड़ेदान में डालना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही अपने घर के कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में अलग-अलग करें। जब प्रत्येक नागरिक इस मानसिकता को अपना लेगा तो कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। इस अभियान के तहत सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।

कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन्य। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed