फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entrepreneurs passed from ITI will get awards, Kurukshetra

आईटीआई से पास उद्यमियों को मिलेंगे अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs passed from ITI will get awards, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के मकसद से प्रदेश के सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईटीआई पास करने के बाद उद्यमी बनने पर उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का मकसद राज्य की आईटीआई संस्थानों से पास युवाओं को नौकरी तलाशने की अपेक्षा स्वरोजगार शुरू करने की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
अपने आवास स्थित कार्यालय में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा इसके लिए एक नई योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत जिला स्तर पर तीन श्रेष्ठ उद्यमियों को उद्यमी अवार्ड तथा 10 हजार रुपये, 7500 रुपये और 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि की ओर से प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर के इन सभी 66 उद्यमी अवार्ड विजेताओं में से तीन उद्यमियों को आगामी 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को 50 हजार रुपये, 40 हजार रुपये और 30 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed