फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encroachment in markets full of encroachment, officials careless, Kurukshetra

बाजारों में अतिक्रमण की भरमार, अधिकारी लापरवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in markets full of encroachment, officials careless, Kurukshetra
नगर परिषद के सामने सड़क पर सामान रखकर किया गया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। डेढ़ माह में नगर परिषद की टीम सड़कें अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पांच बार दल-बल के साथ फील्ड में जरूर उतरी, लेकिन कार्रवाई किसी एक दुकानदार पर भी नहीं कर पाई। अतिक्रमण शहर की सड़कें संकरी होती जा रही हैं।
थानेसर बाजार, रेलवे रोड, मोहन नगर बाजार व अन्य कई मुख्य सड़कों पर लोगों ने 10 से 15 फुट तक कब्जा कर रखा है। अधिकारियों की ढील के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और शहरवासी परेशान हैं। यह हालात तब हैं, तब उपायुक्त बैठकों के दौरान अधिकारियों को सड़कों और बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के आदेश देते हैं।
विज्ञापन

थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, झांसा रोड, पुराना बाईपास, पिहोवा रोड, सेक्टर 13, 17 मार्केट व पिपली-थर्ड गेट रोड पर अतिक्रमण ने विकराल रूप ले रखा है। करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेश पर लगातार 25 दिन शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब डेढ़ माह में 30 साल से भी ज्यादा पुराने कब्जे सख्ती से हटवाए गए। राजनीतिक धौंस दिखाते हुए कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ माह बाद उपायुक्त का तबादला हो गया, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। वर्तमान समय में अधिकारियों की ढील के चलते हालात फिर से बहुत खराब हो गए हैं। नगर परिषद की टीम पिछले डेढ़ माह में रेलवे रोड, सीकरी चौक से शास्त्री मार्केट में दो बार, झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर से जिंदल पार्क और मोहन नगर चौक पर अतिक्रमण हटवाने के लिए गई है, लेकिन टीम के जाने के आधे घंटे बाद ही इन जगह पर पहले जैसी स्थिति बन गई।
शहरवासी दीपक ने बताया कि उपायुक्त को सख्ती से अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के लिए आदेश जारी करने चाहिए। ऐसे तो अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे।
विकास ने कहा कि यदि संबंधित विभाग के अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते हैं तो प्रशासन को चाहिए कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कार्रवाई होने पर ही अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

नगर परिषद ने अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम का गठन किया गया है, जो समय-समय पर फील्ड में जाकर कार्रवाई करती रहती है। टीम को सख्त आदेश देंगे कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा न जाए। सड़कों पर रखा सामान जब्त किया जाएगा। - बलबीर रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।

पुरानी सब्जी मंडी के पास सामान रखकर किया गया अतिक्रमण।  संवाद

पुरानी सब्जी मंडी के पास सामान रखकर किया गया अतिक्रमण। संवाद- फोटो : Kurukshetra

कुरुक्षेत्र शास्त्री मार्केट में सड़क पर सामान रखकर किया अतिक्रमण।

कुरुक्षेत्र शास्त्री मार्केट में सड़क पर सामान रखकर किया अतिक्रमण।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed