फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees will surround the Chief Minister's residence today.

Kurukshetra News: कर्मचारी आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Employees will surround the Chief Minister's residence today.

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने सीपीएलओ भर्ती में अनियमिताओं के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
इस दौरान यूनियन की राज्य प्रधान नीतू और महासचिव पवन पलवल ने संयुक्त रूप से ऐलान किया कि आज यानी 23 सितंबर को एलसीएलओ यूनियन हरियाणा, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील और हेमसा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव का एलान किया ।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पद का नाम विज्ञापन के अनुसार सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) ही रखा जाने व स्थायी सैलरी देने की मांग की है। पलवल ने कहा कि यह आंदोलन न केवल भर्ती की अनियमितताओं के खिलाफ है बल्कि ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं को प्रभावित करने वाली नीतियों के विरुद्ध भी है।
विज्ञापन


एलसीएलओ यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नीतू ने बताया कि यह भर्ती सिटीजन रिसोर्स इन्फोर्मेशन डिपार्टमेंट (सीआरआईडी) और परिवार पहचान पत्र अथोरिटी (एचपीपीए) द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की नियुक्ति प्रदेश की लगभग सात ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में होनी थी, जहां वे फैमिली आईडी से जुड़े कार्य जैसे आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन वेरिफिकेशन आदि संभालते। पलवल ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव के बाद इनकी आईडी बंद कर दी गई और ड्यूटी से हटा दिया गया। पलवल ने बताया कि भर्ती के लिए एक हजार रुपये फॉर्म फीस ली गई थी और करीब 10 लाख युवाओं ने आवेदन किया था।


सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की राज्य प्रधान सुरेखा ने कहा कि सीटू के हर कार्यकर्ता एलसीएलओ के राज्य स्तरीय आंदोलन का पूरा समर्थन करते कहा कि भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं पर नाराजगी जताई, जहां सीपीएलओ पद के लिए विज्ञापन और परीक्षा ली गई, लेकिन ऑफर लेटर एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) का जारी कर दिया गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर एलसीएलओ पदाधिकारियों को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed