फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees came out in protest against giving mess on contract

Kurukshetra News: अब कस्तूरबा भवन की मेस को ठेके पर देने के विरोध में उतरे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Employees came out in protest against giving mess on contract
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेस कर्मचारियों में मांगें पूरी न होने पर रोष गहराता जा रहा है। वीरवार को होस्टल मेस वर्कर यूनियन की बैठक क्रांति पार्क में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान रजनीश मिश्रा ने की। बैठक में जहां कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की,वहीं यह भी बताया गया कि जो मांग पत्र 13 जुलाई को गर्ल्स हॉस्टल चीफ वार्डन को दिया था, उसको लेकर सहमति हो गई है।
विज्ञापन

लेकिन अब कुवि प्रशासन गर्ल्स हॉस्टल के कस्तूरबा भवन की मेस को ठेके पर देना चाहता है, जिससे कई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है, जिसके चलते इसका लगातार विरोध किया जाएगा। कुवि प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्होंने चेताया कि जब तक कस्तूरबा भवन गर्ल्स हॉस्टल को कोऑपरेटिव नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान यूनियन के उप प्रधान उमाशंकर, महिला उप प्रधान पूनम देवी, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, सहसचिव मुकेश मिश्रा ,प्रेस सचिव कृष्ण चंद सैनी, आडिटर सुशील दीक्षित, मुख्य सलाहकार सुशील कुमार, रोबी राणा, आनंद सिंह, भुवन पांडे, अनुरुध पाल व सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed