फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on promoting women empowerment, Kurukshetra

नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on promoting women empowerment, Kurukshetra
कार्यक्रम में डॉ. सविता और मधु शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करतीं पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीआई क्लब की महिला विंग जेसरिट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में उजाला सिग्नस अस्पताल की डॉ. सविता और बीआर इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षाविद मधु शर्मा ने महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित अनेक जानकारियां प्रदान की। डॉ. सविता ने जहां महिलाओं को स्वस्थ रहने के बारे में टिप्स दिए, वहीं मधु शर्मा ने नई शिक्षा नीति और बच्चों पर परीक्षाओं के बढ़ते तनाव को कम करने की तकनीक समझाई ताकि महिलाएं अपने साथ-साथ अपने घर में परिवार के अन्य सदस्यों को स्वस्थ बनाए रखने में और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्हें अर्जित की गई जानकारी को साझा कर सकें।
विज्ञापन

जेसरिट की चेयरपर्सन सिम्मी चोपड़ा और कार्यक्रम की प्रोजेक्ट निदेशक रजनी अरोड़ा और आशु विरमानी ने डॉ. सविता और मधु शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जेसीआई महिला विंग के सदस्यों ने भी डॉ. सरिता और मधु शर्मा से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रश्न किए। कार्यक्रम में दीपिका क्वात्रा, पूर्णिमा मल्होत्रा, ममता किंगर, अंजू सिंगला, डॉ. माधविका मदान, अलका पाहवा, रीना मित्तल, डॉ. दीपिका चोपड़ा और मलविंदर कौर ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed