फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   emotional Student of the Teacher Transfer

गुरुजी, प्लीज हमें छोड़कर मत जाओ, कभी तंग नहीं करेंगे...

Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
emotional Student of the Teacher Transfer
emotional Student of the Teacher Transfer - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। शिक्षक दिवस के अगले ही दिन मास्टरजी के स्कूल छोड़ने की बात जैसे ही बच्चों तक पहुंची, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। दौड़े-दौड़े बच्चे अपने प्रिय गुरुजी रमेश शास्त्री के पास आए और सच जानने की जिज्ञासा जाहिर की।
विज्ञापन

गांव ज्योतिसर के सरकारी स्कूल में हिंदी विषय पढ़ाने वाले मास्टर जी ने जैसे ही यहां से जाने की बात बताई, बच्चे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। इनमें अधिकतर छात्राएं थी, जो बार-बार सर जी प्लीज हमें छोड़कर मत जाइये... कहते हुए शिक्षक से यहीं रुकने का आग्रह करती रहीं। वहीं अन्य छात्र भी कहते रहे मास्टर जी हम आपको बिल्कुल भी तंग नहीं करेंगे, आप हमारे बेस्ट टीचर हो.. ना जाओ।
विज्ञापन

बच्चों का ऐसे रुदन देख रमेश शास्त्री भी भावुक हो उठे और यहां आते रहने का दिलासा देकर बच्चों को चुप कराया। एक शिक्षक के प्रति इतना लगाव, प्यार और सम्मान देख स्टाफ के अन्य सदस्य भी चौंक गए। रिलीविंग के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने शिक्षक रमेश शास्त्री को अगले स्कूल के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। गौरतलब है कि हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देश पर हिंदी शिक्षक रमेश शास्त्री का तबादला गांव धुराला के स्कूल में हो गया है। यहां वे कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को शिक्षित करेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed