फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity related problems should be solved immediately

बिजली संबंधी समस्याओं का तुरंत हो निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity related problems should be solved immediately
आम नागरिक को बिजली से संबंधित कोई समस्या नहीं आनी चाहिए, किसानों को फव्वारा सिंचाई अपनानी चाहिए, इसके लिए एनओसी लेनी चाहिए। यह जानकारी सांसद नायब सिंह सैनी ने दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हाल में प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा आयोजित जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फव्वारा सिंचाई अपनाने से किसानों को तुरंत प्रभाव से एनओसी के बाद बिजली का कनेक्शन भी मिल जाता है और उसे किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति की समस्या का समाधान होना चाहिए तथा हर व्यक्ति के घर 24 घंटे बिजली आनी चाहिए। बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी गांवों में कैंप लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में जिन 33 सब-स्टेशनों की पावर सप्लाई बढ़ानी है, उसकी सूचना भी आमजन को दी जाए। सांसद ने कहा कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गांवों के संबंधित फीडरों में 24 घंटे बिजली होनी चाहिए तथा जो भी व्यक्ति बिजली की, मीटर की शिफ्टिंग की, ट्रांसफार्मर की तथा नए कनेक्शन के लिए आवेदन करता है, उन समस्याओं का समाधान तुरंत करें। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आम व्यक्ति को कोई समस्या न आए इसके लिए अधिकारी जहां शिविर लगाएं उसकी सूचना आमजन को दें। उन्होंने कहा कि फेस-2 के अंदर जो ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने है, इनमें जो पेंडिंग है उन्हें भी तुरंत जारी करें। विधायक ने कहा कि जिले में जहां भी सब-स्टेशन के लिए जमीन देखनी है वह समय रहते देखें तथा जिला कुरुक्षेत्र के 110 फीडरों को जोकि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता कर्ण सिंह भौरिया ने बताया कि भट्ट माजरा, अजरानी व मोहनपुर गांव में भी नया सब स्टेशन लगाया जाएगा। दौलतपुर, मंडी, मलिकपुर, पिहोवा-2, भौर व सारसा में 33 केवी सब स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। जिले में 1777 विभिन्न प्रकार की शिकायत आई थीं, जिनमें से 1678 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। जिले में 6 हजार 60 विभिन्न तरह के कनेक्शन, लोड, नाम बदलने संबंधी आवेदन आए थे, जिनमें से 6 हजार 35 आवेदनों का समाधान कर दिया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त मुकुल कुमार, एक्सईएन पीसी सैनी, सीए हेमंत शर्मा व संबंधित एसडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed