फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity corporation suffered a shock of lakhs of rupees

बिजली निगम को तीन लाख 20 हजार 576 रुपए का झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation suffered a shock of lakhs of rupees
शाहाबाद। बिजली निगम को तीन लाख 20 हजार 576 रुपए का झटका लगा है। बिजली बिल की वसूली करने वाली कंपनी कर्मचारियोें ने ग्रामीणोें को फर्जी रसीदें थमा दीं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ कार्यालय नंबर 2 उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कहा कि बिजली निगम की ओर से मेसर्स ई-पे इंफोसर प्राईवेट लिमिटेड पानीपत को बिजली के बिल कलेक्शन करने का वर्क ऑर्डर किया था। इस कंपनी के कैशियर इस कार्यालय के अंतर्गत आने वाले एरिया के उपभोक्ताओं से बिजली के बिल कलेक्शन का कार्य करते थे।
विज्ञापन

इन कैशियरों ने अक्तूबर 2021 में चार बार गांव दयालनगर, हबाना, मदनपुर, मोहनपुर, गुमटी एवं छोड़पुर के उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों की राशि लेकर उन्हें फर्जी रसीदें दे दी और उनके बिजली के बिलों की राशि उनके खातों में नहीं डाली, जिस कारण यह राशि अगले बिजली के बिलों में लगकर आ गई और इस कारण उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। लगभग 70 उपभोक्ताओं ने आकर शिकायत दी दी। उपभोक्ताओं के उनके बिलों की राशि तीन लाख 20 हजार 576 रुपए बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed