{"_id":"66146e0011956d60d20eb544","slug":"elderly-man-dies-in-collision-between-two-bikes-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116404-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुहला-चीका रोड पर स्याणा सैदां गांव के निकट दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक चालक ए बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय निर्मल सिंह निवासी हमीरा फार्म के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में जसपाल सिंह निवासी हमीरा फार्म ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई निशान सिंह और बड़े भाई निर्मल सिंह के साथ अलग-अलग बाइक पर जरूरी काम से स्याणा सैंदा गांव जा रहे थे। निर्मल सिंह उनके आगे चल रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे वह स्याणा सैदां पेट्रोल-पंप के पास पहुंचे तो चीका की तरफ से आए बाइक चालक ने सीधी टक्कर उसके भाई की बाइक में मार दी।
टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उन्होंने बाइक रोककर अपने भाई निर्मल सिंह को संभाला और इलाज के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल ले गए। यहां उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वे उसे लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।