फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly dies due to car collision

कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to car collision
गांव मुर्तजापुर के पास सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की शिनाख्त फुला राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना पिहोवा सदर में दर्ज शिकायत में साहिल कुमार वासी मुर्तजापुर ने कहा कि बस स्टैंड पर उसकी चाय की दुकान है। साल 2006 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसके दादा उनकी देखभाल करते थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे उसके दादा फुला राम घर से दुकान पर आ रहे थे। जैसे ही उसका दादा सड़क पार करने लगा तभी कुरुक्षेत्र की तरफ से आए तेज रफ्तार कार चालक ने कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर उसके दादा को मार दी, जिससे उसका दादा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद वह अपने दादा को पिहोवा के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसके दादा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed