फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight and one rapid response team formed for the field

Kurukshetra News: फील्ड के लिए आठ और एक रैपिड रिस्पांस टीम का किया गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Eight and one rapid response team formed for the field
कुरुक्षेत्र। पड़ोसी जिले अंबाला और पानीपत में जेएन-1 कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दो दिन में आरटीपीसीआर जांच के तहत लिए गए 41 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 21 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है फिर भी विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग पुख्ता तैयारी का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग की एलएनजेपी अस्पताल की पहली मंजिल पर कोरोना वार्ड स्थापित किया गया है। मंगलवार को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में बनाए गए वार्ड की जांच की गई तो उस पर ताला लगा हुआ था। वहीं विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए फील्ड के लिए आठ टीम के साथ जिले की एक रैपिड रिस्पांस और अन्य कई टीमों का गठन किया है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, ज्यादा दिन से बुखार आने की शिकायत करने वाले मरीजों का सैंपल एकत्रित करने के निर्देश जारी किए गए। हालांकि अभी जिले में कोरोना का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है। मंगलवार को किए गए 21 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

बता दें जिले में 31 जुलाई 2023 तक सात लाख 98 हजार 110 सैंपल लिए गए थे। इसमें सात लाख 69 हजार 986 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसमें 28,124 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से 27,714 लोग ठीक हो गए, 410 मरीजों की मौत हो गई थी। अब दोबारा से विभाग ने सैंपल लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन नहीं उपलब्ध
जिले में कहीं भी कोरोना रोधी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से वैक्सीन नहीं उपलब्ध कराई गई है। इसे लेकर कई बार लोग अस्पताल भी पहुंचे हैं, मगर उनको निराश होकर लौटना पड़ता है। इनमें ज्यादातर विदेश जाने वाले लोग शामिल है। दरअसल, कोरोना का नया वेरिएंट आने के बाद कई देश कोरोना रोधी वैक्सीन प्रमाणपत्र की मांग कर रहे हैं।


कोरोना से निपटने के लिए विभाग की तैयारी पूरी : डॉ. सभ्रवाल
जिला उप-सिविल सर्जन एवं कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए कई टीमें बनाने के साथ तैयारी पूरी ली है। कोरोना के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया गया है। दोनों तरह जांच किट उपलब्ध है। लोगों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed