फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eha Kohli got first place in the country in Kathak competition

कत्थक प्रतियोगिता में ईहा कोहली ने देशभर में पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Eha Kohli got first place in the country in Kathak competition
त्थक में परचम फहराने वाली ईहा कोहली। - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद की नन्हीं परी ईहा कोहली ने कत्थक नृत्य में जीत का परचम फहरा कर शाहाबाद के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और हरियाणा का नाम रोशन किया है। भारतीय संकृतिक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में ईहा कोहली ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इस कंपीटिशन में 300 प्रतिभागी शामिल हुए थे। ईहा ने कहा कि ऑनलाइन होने वाली इस आयोजन का पता चला तो वह भी हर्ष के साथ इसमें शामिल हुई और यह सोच थी कि परिणाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन अनुभव बढ़िया होगा।
विज्ञापन

300 प्रतिभागियों में वह पहले नंबर पर आई उन्हें इसकी बेहद खुशी है। ईहा कोहली अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कत्थक गुरु अंजु मिगलानी, अपनी दादी-दादा आशा और यशपाल कोहली और अपने माता-पिता मोनिका और आशीष कोहली को देती हैं। पत्रकारों से बातचीत में ईहा कोहली ने बताया कि मार्च 2013 से कत्थक की शुरुआत की और इस नृत्य को आत्मसात करने का काम किया। जिसके चलते ईहा ने प्रदेश और जिला स्तर पर अनेक पुरस्कार जीत अपने नाम किए। ईहा ने कहा कि इस नृत्य में उन्होंने पहला पुरस्कार पांचवीं कक्षा के दौरान जीत जिसके बाद आत्मविश्वास की लौ जगी और ठान लिया कि वह इस नृत्य में अपना भविष्य बनाएंगी। इससे पहला ईहा कोहली ने 2018 में अखिल भारतीय संघ द्वारा पुणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। ईहा कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य अब कत्थक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करना है और इसके लिए वह लगातार अभ्यासरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed