फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

अब प्रदेश के युवाओं के स्किल को सुधारेगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, शुरू होंगे नौ शॉर्ट टर्म कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र। देश व प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए अपना स्किल अपडेट करने का एक सुनहरा मौका है। कॉलेज व विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे व पढ़ाई छोड़ चुका कोई भी व्यक्ति कुछ विशेष क्षेत्रों में अपना स्किल डेवलेपमेंट करना चाहता है तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत स्किल डेवलेपमेंट सेंटर व सेंटर ऑफ कोंटिन्यूईंग एजूकेेशन के तहत विभिन्न शार्ट टर्म पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकता है। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत के साथ ही केयू देश का पहला विश्वविद्यालय होगा, जिसमें ऑनलाइन फैक्ट चेकिंग व डिजिटल मीडिया स्किल्स के माध्यम से फेक न्यूज व वायरल कंटेट की पहचान करने व उन्हें ढूंढने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में वास्तु शास्त्र एवं इंडियन इंटिरियर डिजाइन व मराठी भाषा में भी सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शुरू होने वाले इन नौ पाठ्यक्रमों में आवेदक 12 से 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी रूसा नोडल अधिकारी प्रो. मंजूला चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत इसी सत्र से सर्टिफिकेट कोर्स इन केमिकल लेबोरेट्री असिस्टेंट, प्रैक्टिकल आस्पेक्ट आफ क्वांटम केमिकल कैलकुलेशन: बेसिक कंसेप्ट, क्वालिटी कंट्रोल एंड क्वालिटी एशुरेंस, ग्राफिक डिजाइन, ऑनलाइन फैक्टस चेकिंग एंड डिजिटल मीडिया स्किल्स, रिटेल सेल्स स्किल्स, हेरिटेज वॉक एंड एंटरप्रेन्योरशिप इन हेरिटेज टूरिज्म, वास्तु शास्त्र एंड इंडियन इंटिरियर डिजाइन, मराठी भाषा कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलेपमेंट सेंटर के पाठ्यक्रम संयोजक प्रो. बीएस बोदला व कांटिन्यूईंग एजूकेशन के पाठ्यक्रम संयोजक प्रो. एसएस बूरा की देखरेख में शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कोर्स के लिए 20 से 30 सीटें निर्धारित की गई हैं ताकि विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके। नए पाठ्यक्रमों की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने रूसा प्रोजेक्ट सोसाइटी के तहत इन पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

यह शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम और इस योग्यता पर मिलेगा दाखिला
1.सर्टिफिकेट कोर्स इन केमिकल लेबोरेट्री असिस्टेंट में 25 सीटें होंगी व योग्यता 12वीं
2.प्रेक्टिकल आस्पेक्ट आफ क्वांटम केमिकल कैलकुलेशन बेसिक कंसेप्ट के लिए 20 सीटें व योग्यता एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री एंड एलाइड
3.क्वालिटी कंट्रोल एंड क्वालिटी एशुरेंस की 20 सीटों के लिए योग्यता डिप्लोमा डिग्री इन साइंस
4. ग्राफिक डिजाईन की 30 सीटों के लिए योग्यता बारहवीं
5. ऑनलाइन फैक्टस चेकिंग एंड डिजिटल मीडिया स्किल्स की 30 सीटों के लिए योग्यता बारहवीं
6. रिटेल सेल्स स्किल्स की 30 सीटों के लिए योग्यता बारहवीं
7.हेरिटेज वॉक एंड एंटरप्रेन्योरशिप इन हेरिटेज टूरिज्म की 30 सीटों के लिए योग्यता स्नातक
8. वास्तु शास्त्र एंड इंडियन इंटिरियर डिजाइन की 30 सीटों के लिए योग्यता बारहवी
9.मराठी भाषा शार्ट टर्म कोर्स के लिए स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed