फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   100 crore rupees of kurukshetra university in yes bank

हरियाणाः कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 100 करोड़ यस बैंक में, ज्यादा ब्याज के चक्कर में जमा कराए थे

Sun, 15 Mar 2020 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राजेश शांडिल्य, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य, कुरुक्षेत्र Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
100 crore rupees of kurukshetra university in yes bank
Yes Bank - फोटो : ANI
करीब 100 करोड़ रुपये पर ज्यादा ब्याज के चक्कर में केयू द्वारा वित्तीय निवेश के लिए बनाई गई इंवेस्टमेंट कमेटी ने राष्ट्रीयकृत बैंक को नहीं ,बल्कि कंगाली के दौर से गुजर रहे यस बैंक को चुना था। बहरहाल यस बैंक के अधिकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को यह विश्वास बंधा रहे हैं कि केयू का पैसा सुरक्षित है और यह राशि वह कभी भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


सवाल यह उठ रहा है कि जिन हालात से यस बैंक गुजर रहा है,क्या उसके पास 100 करोड़ रुपये किसी भी समय किसी ग्राहक को देने के लिये है,वो भी उन हालात में जब यस बैंक के हालात के चलते कई तरह की बंदिशे सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केयू के 100 करोड़ रुपये कंगाल हुए यस बैंक के पास जमा है, इसमें से बड़ा शेयर यूनिवर्सिटी स्टाफ के भविष्य निधि (पीएफ) का बताया जा रहा है। यह करोड़ों रुपये ऐसे बैंक के हाथों में पहुंच चुके हैं,जो फिलहाल कंगाल होने के चर्चे आम है, मगर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंच कर यस बैंक के अधिकारियों की टीम ने यह आश्वस्त किया है कि यूनिवर्सिटी का पैसा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि यस बैंक के चंडीगढ़ रीजनल मैनेजर और उनकी टीम ने केयू प्रशासन से ना केवल उक्त करोड़ों की राशि के बारे में बात की है,बल्कि और लिखित में विश्वविद्यालय को विश्वास दिलाया कि केयू का पैसा एकदम सुरक्षित है। रीजनल मैनेजर ने यह भी आश्वासन दिया है कि अतिशीघ्र हालात सामान्य होंगे और विश्वविद्यालय इस पैसे को अपनी जरूरत के अनुसार प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed