फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education,exam

जिले 60 परीक्षा केंद्रों 16350 परीक्षार्थी आज देंगे सहायक लाइनमैन पद की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
education,exam
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा सहायक लाइनमैन पद की परीक्षा आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए कुरुक्षेत्र जिला में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें कुल 16350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधीश मुकुल कुमार ने इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 18 अधिकारियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं, जिनमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, लोक निर्माण विभाग लाडवा के उपमंडल अभियंता ललित कुमार, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी राजीव चौधरी, चुनाव तहसीलदार संदीप, सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार गगनदीप, खंड कृषि अधिकारी लाडवा अमित काम्बोज, जिला कल्याण अधिकारी कमल धीमान, जिला आयुर्वेद अधिकारी सुदेश जाटियान, जूडो कोच मनोज कुमार, मार्केट कमेटी थानेसर सचिव हरजीत सिंह, एचएसवीपी के बागवानी उपमंडल अभियंता नरोती राम, कबड्डी प्रशिक्षक जयभगवान, जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह, सहकारी चीनी मिल शाहाबाद के कैन मार्केटिंग अधिकारी अजैब सिंह, सहकारी चीनी मिल शाहाबाद के शुगर सेल प्रबंधक राजीव धीमान, मार्केट कमेटी शाहाबाद के सहायक सचिव कृष्ण कुमार, मार्किट कमेटी पिहोवा के सचिव चंद्र सिंह, नगर पालिका पिहोवा के सचिव अंकुश परासर शामिल है, को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इसके साथ-साथ 5 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है, जिनमें नायब तहसीलदार (बिक्री) थानेसर अचिन, रोलर स्केटिंग कोच अरुण, नायब तहसीलदार थानेसर जयवीर रंगा, नायब तहसीलदार शाहबाद भारती, पशुपालन विभाग पिहोवा के उपमंडल अभियंता कुलदीप सिंह शामिल है। इसके साथ-साथ थानेसर उपमंडल के लिए जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, पिहोवा उपमंडल के लिए उपमंडल अधिकारी पिहोवा सोनू राम, शाहाबाद उपमंडल के लिए उपमंडल अधिकारी शाहाबाद कपिल शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री को परीक्षाओं के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। परीक्षाओं के दौरान चेकिंग के लिए फ्लाईंग स्क्वायड अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में सहायक लाइनमैन पद की परीक्षा के आयोजन संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा से संबंधित अब किसी भी अधिकारी को ड्यूटी से छूट नहीं मिलेगी। इस मौके पर एएसपी कर्ण गोयल, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम कपिल शर्मा, डीईओ अरुण आश्री, चुनाव तहसीलदार संदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed