फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   each police station will be clean in haryana state

प्रदेश के पुलिस थाने बनेंगे स्वच्छ : शील

Tue, 17 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
each police station will be clean in haryana state
हरियाणा पुलिस रिफॉर्म्स के महानिदेशक शील मधुर ने कहा कि भारत स्वच्छ अभियान के तहत प्रदेश के पुलिस थानों को स्वच्छ बनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे स्वच्छ पुलिस थाने को पुरस्कार भी दिया जाएगा। मापदंडों को पूरा करने वाले पुलिस थाने को प्रदेश का सबसे स्वच्छ थाना घोषित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक शील मधुर सोमवार को सेक्टर-13 में सिटी पुलिस थाने का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्हें सिटी थाने में पुलिस जवानों ने सलामी दी और एसपी सिमरदीप सिंह ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया।

शील मधुर और उनके साथ आईआरबी भोंडसी के आईजी केके राव, पुलिस वेलफेयर पंचकूला से एआईजी किर्तपाल सिंह की टीम ने सबसे पहले एसएचओ कक्ष और मुंशी कक्ष का अवलोकन किया। इसके बाद रिकॉर्ड रूम, कंपयूटर रूम, आईओ रूम, चालकों के कक्ष, महिला पुलिस स्टाफ कक्ष, मालखाना, एनजीओ कक्ष, वायरलेस कक्ष, शौचालयों आदि को देखा।
विज्ञापन


इससे पहले टीम के सदस्यों ने थाने में मौजूद लोगों से सिटी थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस व्यवहार आदि के बारे में जानकारी हासिल की। महानिदेशक ने प्रेस दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी और कहा कि मीडिया के लोग समाज और देश को निरंतर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का सिटी पुलिस थाना व्यवस्थित और साफ-सुथरा है। लोगों से बातचीत के बाद पता चला है कि पुलिस और पब्लिक में अच्छा तालमेल है।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार, सिटी एसएचओ रामकुमार आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। लोक स्वराज जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रघुबीर गर्ग, उपाध्यक्ष सत्यपाल ढाकल और संरक्षक खराती लाला सिंगला आदि ने शील मधुर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed