फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dussehra is the common festival of all of us

दशहरा हम सबका साझा त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dussehra is the common festival of all of us
हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच अक्तूबर को शाम पांच बजे थीम पार्क में श्री राम के हाथों से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधान अमित गुलाटी के नेतृत्व में कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। अमित गुलाटी ने बताया कि दशहरा उत्सव हम सबका सांझा त्यौहार है। इस त्यौहार में समाज के सभी 36 बिरादरी के लोग अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी के संरक्षक अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव कार्यक्रम के तहत शाम चार बजे पुराना बस अड्डे से शोभायात्रा थीम पार्क के लिए रवाना होगी। शाम पांच बजे से थीम पार्क कुरुक्षेत्र में वशिष्ठ अतिथियों और मुख्य अतिथि का आगमन होगा। दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा होंगे। उत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरीश लूथरा ज्वेल सिंगला, डॉ. अनुराग कौशल, दीपक चोपड़ा, सुखजिंदर सिंह, के के पाठक, दीपक चोपड़ा, हरप्रीत सिंह, प्रदीप बिदान, राजन गुप्ता, कुलविंदर सिंह , दीपक चिब और दीपक बंसल शामिल होंगे। कमेटी के मुख्य सलाहकार धीरज गुलाटी ने सभी शहरवासियों से आह्वान किया कि दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दे। बैठक में विवेक मेहता, धर्मेंद्र सचदेवा, गुलशन गाबा, मुल्ख राज अनेजा, श्याम अहूजा, प्रेम मदान, प्रशांत पुरी, संजय सिडाना, विजय सोही, सतीश ललित, राजीव वैद्य, डॉ. राजेश वधवा, पंकज अरोड़ा, कृष्ण धमीजा, दीपक आहूजा, महेश तनेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान अमित गुलाटी ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव में रावण के 65 फुट, कुंभकरण के 55 फुट और मेघनाथ के 45 फुट के पुतलों का दहन श्री राम के कर कमलों से होगा। कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप झांब ने बताया कि दशहरा उत्सव में जब शोभायात्रा थीम पार्क ग्राउंड में पहुंचेगी तब श्री राम का राजतिलक होगा।
विज्ञापन

कमेटी के महासचिव फतेहचंद गांधी ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के साथ-साथ सोने की लंका भी बनाई गई है जिसे श्री राम के हाथों आग के हवाले किया जाएगा। दशहरा उत्सव में आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी जिनमें 12 फुट के हनुमान और आकर्षक स्वरूप में राधा कृष्ण का नृत्य भी शामिल होगा। दशहरा उत्सव में रंग बिरंगी भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। दशहरा उत्सव के दौरान उड़न खटोले भी कार्यक्रम का आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed