फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to change in weather, clouds remained in the sky, chill increased

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव के चलते आसमान में छाए रहे बादल, बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, clouds remained in the sky, chill increased
कुरुक्षेत्र। ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले चार दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। लोग सर्दी से परेशान हैं। पारा लुढ़कने के चलते सुबह से कंपकपी ठंड का सामना लोगों को करना पड़ा। हालांकि पिछले कई दिनों से घने कोहरे का सामना कर रहे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए शहर में कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जबकि पिछले चार दिनों से धूप न खिलने के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूप न निकलने के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठिठुरन भरी सर्दी के चलते सुबह के समय बाजार में रौनक भी कम रही। जबकि दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे लगातार पारा गिरते रहने के चलते ठिठुरन भरी सर्दी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर ज्यादा रहेगा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed