फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   drugs

241 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को पुलिस प्रशासन ने किया आग के हवाले

Tue, 03 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
drugs
drugs - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अंबाला रेंज के तीन जिलों में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज 241 मामलों में पुलिस ने पकड़े गए नशीले पदार्थों को आग के हवाले किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन करने तथा नशे की तस्करी में लगे लोगों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में नशीली वस्तु अधिनियम की भिन्न- भिन्न धाराओं के तहत 241 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को पिहोवा के बाखली प्लाट पेपर मील में आग के हवाले किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा वर्ग रास्ता भटक रहा है, देश का हर राज्य नशे की चपेट में है, जिस पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश सरकार चिंतित है। नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे लोगों पर नकेल कसने के लिए हर जिले में एंटी नारकोटिक सेल का अलग से गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नशीली वस्तु अधिनियम के तहत जप्त किये गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अंबाला अभिषेक जोरवाल व पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र आस्था मोदी मेंबर हैं। पुलिस ने जिला अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र से चुरा पोस्त, गांजा, हेरोइन, चरस, स्मैक, अफीम, सुल्फा, नशे की गोलियां और इंजेक्शन इत्यादि पकड़े थे। मामलों में पकडे़ गए नशीले पदार्थों को पहले लकड़ी की आग से नष्ट किया जाता था, जिससे पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता था। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार पिहोवा स्थित सेंसन पेपर मिल में नशीले पदार्थों को पेपर मिल के पावर प्लांट में फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंबाला रेंज की नशीले पदार्थों सबसे बड़ी की खेप है।
विज्ञापन

खेप में मौजूद नशीला पदार्थ
इस खेप में 15 क्विंटल 12 किलो 191 ग्राम चूरापोस्त, एक क्विंटल 47 किलो 582 ग्राम गांजा, 761 ग्राम 627 मिलीग्राम स्मैक, 20 किलो 535 ग्राम 10 मिलीग्राम अफीम, 7042 नशीले कैप्सूल, 18828 नशीली गोलियां, 2608 नशे के इंजेक्शन और 12 बोतल नशीली दवाई पकड़ी गई। पूरे नशीले पदार्थों में से 20 किलो 535 ग्राम 10 मिलीग्राम अफीम को नियम अनुसार मध्यप्रदेश नीमच में भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed