फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug ' grip ' in police recruitment , holding 10

नशे की ‘गिरफ्त’ में पुलिस भर्ती, 10 पकड़े

Sat, 02 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 02 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drug ' grip ' in police recruitment , holding 10
पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala

पुलिस भर्ती प्रक्रिया नशे के गिरफ्त से निकल नहीं पा रही। शुक्रवार को भी 10 अभ्यर्थियों को रंगेहाथ नशे का सेवन करते पकड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, देर शाम तक इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया। एसपी ने ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध हालात में तीन युवकों की मौत भी हो चुकी है। वहीं कई अभ्यर्थियों के नशे की गिरफ्त में होने की बात सामने आने के बाद भी ऐसे मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कुछ युवकों को नशीले पदार्थ समेत पकड़ा था। मेडिकल के बाद इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक ने भी इस बात को स्वीकारा है कि फिजिकल टेस्ट देने पहुंच रहे अधिकतर अभ्यर्थी नशे की गिरफ्त में है। नशे पर नियंत्रण करने के लिए अभ्यर्थियों के बीच सादे कपड़ों में पुलिस के जवान रहने लगे हैं। जो भी अभ्यर्थी नशा करता दिखता है, उसे वह तुरंत पकड़ लेते हैं। शुक्रवार को पुलिस भर्ती में लगभग आठ हजार अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट पहुंचे। इनमें से लगभग आधा दर्जन युवक गर्मी और अन्य कारणों के चलते दौड़ लगाते समय गिर पड़े।
विज्ञापन


नशा करते पकड़े तो होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी सिमरदीप सिंह ने माना कि भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट पूरा करने के लिए कुछ अभ्यर्थी नशे का सेवन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ युवक पकड़े गए थे। उनका चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें। ऐसे अभ्यर्थियों पर नजर रखी जा रही है। जो भी अभ्यर्थी नशे का सेवन करते मिला, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल से बुलाए पुलिस जवान
पुलिस भर्ती में हो रही अनुशासनहीनता को रोकने के लिए भर्ती स्थल पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को प्रशासन ने कैथल पुलिस के जवानों को बुलाया। वीरवार को एक अभ्यर्थी ने दौड़ पूरी होने के बाद चार लैपटॉप तोड़ दिए थे। इतना ही नहीं कुछ अभ्यर्थियों ने मिलकर अभ्यर्थियों के लिए लगाए गए बैरिकेड तक तोड़ दिए थे।


अभ्यर्थियों के लिए बनाया अलग वार्ड
पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में आए दिन घायल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। इसमें केवल पुलिस द्वारा भेजे गए अभ्यर्थियों का उपचार होगा। विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है कि एक ही वार्ड में भर्ती युवकों का आराम से इलाज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed