फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drama took a dig at nepotism, Kurukshetra

नाटक से किया भाई-भतीजावाद पर कटाक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drama took a dig at nepotism, Kurukshetra
नाटक में अभियन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में नाट्य प्रस्तुति सैंया भए कोतवाल का मंचन किया गया। कला परिषद के निदेशक संजय भसीन के निर्देशन में नाटक ने हास्य और व्यंग्य से दर्शकों को आनंदित किया। कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर कटाक्ष किया।
परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि वसंत सबनीस द्वारा लिखित नाटक सैया भए कोतवाल में दिखाया गया कि समय के साथ-साथ भ्रष्टाचार ने भी व्यवस्था में अपने पैर जमा रखे हैं। नाटक ऐसे ही भाई-भतीजावाद की परंपरा पर चोट करते हुए समाज को आइना दिखाने का कार्य करता है। नाटक में हास्य तथा व्यंग्य का मिला-जुला संगम देखने को मिला। इस कारण लोग इस नाटक को देखकर रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

हास्य के रंग में भ्रष्ट लोगों की पोल खोलते हुए नाटक में दिखाया गया है कि लोग किस तरह भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हुए सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में दे देते हैं, जो उसके काबिल ही नहीं है। ऐसे भ्रष्ट लोग अपने स्वार्थ के कारण उच्चाधिकारियों को भी नुकसान पहुंचाने से परहेज नहीं करते। नाटक में ईमानदार लोगों को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हवलदार छोटे पद का कर्मचारी अपने राजा तथा राज्य को बचाने के लिए मुसीबत मोल लेता है। इस तरह नाटक न केवल भ्रष्ट लोगों की पोल खोलता है बल्कि व्यवस्था पर प्रहार करते हुए समाज को सही राह दिखाने का कार्य भी करता है। नाटक में हवलदार की भूमिका रजनीश भनोट तथा कोतवाल की भूमिका शिवकुमार किरमच ने निभाई। प्रधान की भूमिकाचंचल शर्मा, सिपाही की विकास शर्मा, मैनावती की पारुल कौशिक और संख्या की भूमिका में राजीव कुमार दिखे। अन्य सहयोगियों में शुभम कल्याण, गोविंदा, सिद्धार्थ सिद्धू, निकेता शर्मा, पार्थ तथा लालचंद शामिल रहे। इस अवसर पर नाटक निर्देशक संजय भसीन, शशी भसीन, धर्मपाल, नीरज सेठी भी उपस्थित रहे।

सैंया भए कोतवाल नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद

सैंया भए कोतवाल नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed