फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Santosh Dahiya, hurt by the lathi charge on the farmers, announced to leave the party

किसानों पर लाठीचार्ज से आहत डॉ. संतोष दहिया ने किया पार्टी छोड़ने एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Santosh Dahiya, hurt by the lathi charge on the farmers, announced to leave the party
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से आहत होकर जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चार जिलों की महिला प्रभारी और लाडवा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. संतोष दहिया ने रविवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

किसानों की बात करते हुए वे भावुक हो गईं और कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बहुत उम्मीदें थीं, लगता था कि वे किसानों और आमजन के लिए काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला कहा करते थे कि वह किसानों के साथ खड़े हैं, लेकिन शनिवार को जो किसानों के साथ हुआ यह सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सर्व जातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि हम लोग सरकार का हिस्सा हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम कोई एक्शन लें। इसलिए उन्होंने जजपा को छोड़ने का एलान किया है। डॉ. दहिया ने कहा कि जिस पार्टी में उपमुख्यमंत्री की बात नहीं सुनी जाती तो मुझे नहीं लगता कि उस सरकार में उनको बने रहना चाहिए, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठियां बरसाने वाले से कैसे करे न्याय की उम्मीद
शनिवार को करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करीब 15 किलोमीटर दूर था। किसान निहत्थे थे, उन पर इस तरह से लाठियां बरसाना बिल्कुल उचित नहीं था। डॉ. दहिया ने इसे अंग्रेजों से भी बड़ा कुशासन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों पर लाठियां बरसा रही है, जो लोगों का पेट भरते हैं। डॉ. दहिया ने कहा सरकार कहती है कि हम कांट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं। किसान एसडीएम के पास शिकायत लेकर चला जाए तो उसको न्याय मिलेगा, लेकिन शनिवार को करनाल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम ने ही कहा लाठियां मारो, इनके सिर फोड़ो। जो एसडीएम ये कहता हो उनसे क्या किसी न्याय की उम्मीद की जा सकती है।

नहीं थामेंगी किसी पार्टी का दामन
दहिया ने कहा कि वह अब किसी पार्टी का दामन नहीं थामेंगी। वे जिस प्रकार से अभी समाज सेवा का कार्य करती आ रही हैं आगे भी ऐसे ही करती रहेंगी। सर्वजातीय सर्वखाप का संगठन किसानों को शुरू से समर्थन दे रहा है और आगे भी देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed