{"_id":"5f39893e8ebc3e61e11f8d0e","slug":"dr-banwari-lal-kurukshetra-news-knl40942175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी बड़ा ही प्यारा शब्द, इसका ख्याल आते ही मन में जो भाव उत्पन्न होता है उसे व्यक्त करना नामुमकिन: डा. बनवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी बड़ा ही प्यारा शब्द, इसका ख्याल आते ही मन में जो भाव उत्पन्न होता है उसे व्यक्त करना नामुमकिन: डा. बनवारी
विज्ञापन
आजादी बड़ा ही प्यारा शब्द है। इस शब्द का ख्याल आते ही मन में जो भाव उत्पन्न होता है उसे शब्दों में व्यक्त करना नामुमकिन है। यह जताने की नहीं, बल्कि महसूस करने का भाव है और इसे वही व्यक्ति या प्राणी महसूस कर सकता है जिसने कभी न कभी किसी न किसी रूप में गुलामी का दंश झेला हो। आजादी को वह पंछी महसूस कर सकता है जो बरसों से पिंजरे में कैद है, खुलकर जीने का नाम आजादी है। यह विचार हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने अनाज मंडी में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किये। इससे पहले सहकारिता मंत्री, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इसके पश्चात सहकारिता मंत्री ने थानेसर अनाज मंडी प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से रंग-बिरंगे गुब्बारें हवा में छोड़े। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम कोविड-19 जैसी महामारी के साये में मना रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कोरोना यौद्घाओं प्रंसश पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर लाडवा विधायक मेवा सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम अखिल पिलानी, सीजेएम डा. कविता काम्बोज, डीआरओ डा. चांदी राम, शुगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
दो मिनट का मौन रखकर कोराना योद्घाओं को दी श्रद्धांजलि
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, विधायक सुधा, विधायक मेवा सिंह, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सहित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोरोना योद्घा एलएनजेपी के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी स्वर्गीय डा. जगबीर सिंह सिंधू व सुभाष मंडी चौकी से सिपाही स्वर्गीय विजय कुमार के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और इन दोनों कोरोना योद्घाओं के परिजनों को सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री को जन सम्पर्क विभाग की तरफ से भेंट की कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा, डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, संजीव कुमार, विक्रम सैनी, पंकज धीमान ने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण व कार्यक्रम की अन्य तस्वीर भेंट की है। मुख्यातिथि डा. बनवारी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंदेड़ी की छात्रा सानिया को 10वीं कक्षा में प्रथम आने पर सम्मानित किया। इस मौके पर सानिया को मोबाईल भेंट किया गया। सानिया के साथ शिव कृपा ट्रेडिंग कम्पनी के रोहित शर्मा भी मौजूद थे।
महिला पुलिस की टुकड़ी रही परेड में प्रथम
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही, जिला पुलिस की टुकड़ी दुसरे और होमगार्ड के जवानों की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ तीन ही टुकड़ियों को परेड में शामिल किया गया था। इस परेड की कमान डीएसपी हरप्रीत सिंह ने सम्भाली थी। शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस को रंगमय बनाने के लिए दो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्यातिथि के लिए एक स्वागत गीत की प्रस्तुती किया गया और कार्यक्रम में एक देशभक्ति गीत की भी प्रस्तुती दी गई।