फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctor shortage, health services 'breathless', Kurukshetra

Kurukshetra News: डॉक्टर कम, स्वास्थ्य सेवाएं बेदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor shortage, health services 'breathless', Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल की इमारत। संवाद - फोटो : Kurukshetra
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो चुकी है। एलएनजेपी अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों का टोटा है। साथ ही विभाग में कई अन्य पद भी खाली पड़े हैं। विभाग में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। मजबूरन उनको निजी अस्पतालों से महंगा उपचार करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग अपने स्तर पर बेहतर सुविधाएं देने का दम भर रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल ( एलएनजेपी) में चिकित्सकों के 55 पद स्वीकृत है, जबकि वर्तमान में अस्पताल के पास 43 चिकित्सक ही उपलब्ध है। जिलेभर की बात की जाए तो 175 स्वीकृत पद में से 129 पर ही चिकित्सक उपलब्ध है, जबकि 46 पद रिक्त हैं। जिलेभर में छह सीएचसी, 14 पीएचसी, एक डिस्पेंसरी, तीन शहरी पीएचसी और एक पॉली क्लीनिक है। इसके अतिरिक्त गांव सारसा और बरोट में नई पीएचसी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

वहीं पिहोवा में सब डिविजनल अस्पताल (एसडीएच) को दो साल पहले शुरू करने का दावा किया था, मगर आज तक यह अस्पताल शुरू नहीं हो सका है।वहीं जिले की कई पीएचसी पर केवल एक ही चिकित्सक उपलब्ध है। 20 हजार से अधिक आबादी वाले इस्माईलाबाद की पीएचसी भी केवल एक ही चिकित्सक के सहारे ही चल रही है। यहां के लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल या अंबाला की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के 50 फीसदी पद रिक्त पड़े हैं। यहां चिकित्सकों की कमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि नेशनल हाईवे-44 पर प्रतिदिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं। अस्पताल में अधिकतर मामले सड़क दुर्घटना के पहुंचते हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते उनको एलएनजेपी या पीजीआई रेफर किया जाता है।
सीएचसी पिहोवा में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन ऑफिसर (रेडियोग्राफर) का तबादला होने की वजह से कक्ष पर ताला लटका गया है। यहां आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए भटकने के साथ बाहर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। यहां प्रतिदिन 10-15 एक्स-रे होते थे। साथ ही इस टेक्नीशियन के पास मथाना सीएचसी का भी अतिरिक्त भार था। अब दोनों सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा बंद पड़ी है। संवाद

कहां कितने पद रिक्त
सीएचसी कुल पद रिक्त पद
शाहाबाद 42 21
पिहोवा 11 04
मथाना 04 02
लाडवा 07 04
बाबैन 07 03
अगले सप्ताह तक भरेंगे रिक्त पद : डॉ. सुखबीर सिंह
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जहां अन्य स्टाफ की कमी है उनको अगले सप्ताह तक भरा जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।

  डॉ. सुखबीर सिंह।

डॉ. सुखबीर सिंह।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed