{"_id":"62ba0cf882d829393843f148","slug":"divyang-made-identity-in-education-and-sports-kurukshetra-news-knl1128664190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में दिव्यांगों ने बनाई है अपनी एक अलग पहचान:मुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में दिव्यांगों ने बनाई है अपनी एक अलग पहचान:मुकुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों ने शिक्षा और खेल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी नई पहचान बनाई है। समाज और राष्ट्र के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा है। दिव्यांगों का प्रेरक और अनुकरणीय योगदान समाज के लिए बहुत बड़ा महत्व रखता है। हमें उन्हें पूरा मान सम्मान देना चाहिए। यह बातें उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहीं। वे सोमवार को रेडक्रास सोसायटी भवन में दिव्यांगों के लिए शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उपायुक्त ने रेडक्रास भवन में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और रेडक्रॉस सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को योजनाओं से लाभान्वित तो करने के साथ उनकी हर तरह से मदद करना भी है। हम इस उद्देश्य को लेकर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन भविष्य में भी कराएंगे। दिव्यांगों को हीन भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं है। दिव्यांगों ने अपने-अपने क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो अन्य लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
दिव्यांगों को सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। हम सभी को चाहिए कि दिव्यांगों का न केवल सहयोग करें बल्कि समय-समय पर इनका मार्गदर्शन भी करते रहें। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि उपस्थित दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कानों की सुनने वाली मशीन, वॉकर, स्मार्ट फोन, ब्रेल कैन, एमएसआईईडी किट, कैलीपर एवं आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया गया है। इस मौके पर पीओ कुसुम, तुषार सिवाच, अनिल कुमार, सुधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला रेडक्रॉस सोसायटी ब्लॉकों में भी शिविरों का आयोजन करेगी। 28 जून को शाहाबाद ब्लॉक में मां शाकुंभरी देवी मंदिर, 29 जून को लाडवा ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय, 30 जून को बाबैन ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय, ए जुलाई को पिहोवा ब्लॉक में मार्केट कमेटी कार्यालय और दो जुलाई को इस्माईलाबाद ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।