फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District level Geeta Jayanti celebrations will begin with a havan yagya.

Kurukshetra News: हवन यज्ञ के साथ जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का होगा आगाज

Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
District level Geeta Jayanti celebrations will begin with a havan yagya.
पिहोवा। उपमंडल में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रौनक लगेगी। बच्चों सहित विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का समा बांधे रखेंगे। इस समारोह का उद्घाटन प्रात: 10 बजे हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदर पूनम सोलंकी ने कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह केवल प्रशासन का समारोह नहीं अपितु जन-जन का समारोह है। इस कार्यक्रम के आयोजन में उपमंडल के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता की अपेक्षा है। गीता एक ऐसा पावन ग्रंथ है जिससे हमें ज्ञान और विज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिकता के गुण प्राप्त होते हैं। तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह में गीता पाठ, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान तीनों दिन सुबह 11:30 बजे से दो घंटे के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांयकाल में भजन संध्या का आयोजन होगा। उसके बाद महाआरती का आयोजन सरस्वती तीर्थ पर किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शहरवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सरस्वती चौक से शुरू होकर सरस्वती तीर्थ तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed