फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on psychological motivational tips for good parenting and relationship management

Kurukshetra News: अच्छे पालन-पोषण के लिए मनोवैज्ञानिक प्रेरक सुझाव और संबंधों का प्रबंधन विषय पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion on psychological motivational tips for good parenting and relationship management
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्य स्तरीय परियोजना बाल सलाह, परामर्श व कल्याण केंद्र के सहयोग में अच्छे पालन-पोषण के लिए मनोवैज्ञानिक प्रेरक सुझाव, सीमाएं स्थापित करना, संबंधों का प्रबंधन करना विषय पर माता-पिता व अभिभावकों हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने कहा कि अभिभावकों और संतान के बीच अच्छे मधुर सकारात्मक संबंधों का निर्माण होना चाहिए। उन्हें यह महसूस करने की जरूरत है कि असफलता यह तय नहीं करती कि वे अपने माता-पिता से मिलने वाले प्यार के लायक हैं या नहीं। माता-पिता बच्चों के लिए भावनात्मक रूप से उपलब्ध रहें, उन्हें अपनी दुनिया तलाशने के लिए भरोसा, आत्मविश्वास देकर गलतियों से सीखने की अनुमति देते हुए समस्या-समाधान जैसे गुणों को विकसित करें।
विज्ञापन

नीरज कुमार ने कहा कि भावनात्मक अभिव्यक्ति के अवसर देकर मूल समस्या पर गौर करें। प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार ने कहा कि अभिभावकों का सहयोग मिलेगा तभी किशोरावस्था के समूह के बच्चे सही पथ प्रदर्शित होंगे। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मीना, राज कुमार, मनीष, अभिभावक विनोद वर्मा, सुनील वत्स, विरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed