फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on greening of India's wastelands

Kurukshetra News: भारत की बंजर भूमि के हरितीकरण विषय पर की चर्चा

Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Discussion on greening of India's wastelands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा भारत की बंजर भूमि के हरितीकरण विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता इको-क्लब के संयोजक डॉ. सुरेश कुमार रहे।उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बंजर भूमि के हरितीकरण की आवश्यकता और जीवन में हरियाली के महत्व के बारे में बताया। इसमें 10 हरियाणा बटालियन से हवलदार परमजीत सिंह व 24 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय असंतुलन, भूमि क्षरण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटना मानवता के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में बंजर भूमि का पुनरुद्धार केवल पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी महत्वपूर्ण साधन है। देश में लगभग 96 मिलियन हेक्टेयर भूमि किसी न किसी रूप में बंजर या अनुपजाऊ अवस्था में है। एनसीसी अधिकारी डॉ. नीरज वशिष्ठ ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स न केवल अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के भी सच्चे प्रहरी हैं। कैडेट्स और छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हरित अभियान चलाकर बंजर भूमि को पुनर्जीवित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed