फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dirt in Thanesar market, fury among shopkeepers, Kurukshetra

थानेसर बाजार में गंदगी, दुकानदारों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Thanesar market, fury among shopkeepers, Kurukshetra
फव्वारा मार्केट के पास गंदगी से अटी पड़ी नाली। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर बाजार में दुकानों के आगे गंदगी के ढेर लगे है। इससे दुकानदारों में नगर परिषद के खिलाफ रोष पनप रहा है। दुकानदारोें का आरोप है कि शिकायत के बावजूद गंदगी का उठान नहीं हो रहा है। गंदगी के कारण ग्राहक कम आते हैं, जिससे उनका धंधा चौपट हो रहा है।
थानेसर बाजार में 300 से ज्यादा दुकानें है। यहां की मोहन सिनेमा मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, छोटा बाजार, गोशाला बाजार, पत्थरों वाली गली, शीतला माता मंदिर, पुराना हनुमान मंदिर, रेलवे फाटक और फव्वारा मार्केट के पास गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कई जगहों से कूड़ा इकट्ठा करके दुकानों के आगे डाल रहे हैं। इस मामले को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत भी दी गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी नालियों में जा रही है, जिसके कारण नालियां ओवरफ्लो हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरफ्लो होने के कारण नालियों से निकली गंदगी गलियों और सड़कों पर आ चुकी है। गंदगी के कारण ग्राहक उनकी दुकानोें का रुख नहीं करते हैं। इससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दुकानदारोें ने नगर परिषद प्रशासन से बाजार से कूड़ा करकट उठवाने और दुकानों के आगे कूड़ा डालने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
दीपक सिंगला ने बताया कि सफाई व्यवस्था की हालत खराब है। सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। इससे उनकी दुकानदारी भी चौपट हो रही है।
दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी पुरानी सब्जी मंडी के पीछे गंदगी का ढेर लगाकर चले जाते हैं। यहां एक निजी स्कूल है। इसके अलावा बैंक भी स्थित है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
सुमित ने बताया कि उनकी दुकान के सामने नाली रुकी होने के चलते पानी निकासी नही हो पा रही। बदबू आने के चलते दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद बिश्नोई ने बताया कि बारिश के चलते कूड़े उठान नहीं हो रहा था। अब सभी जगहों पर सफाई कराई जा रही है। शीघ्र ही थानेसर बाजार से भी सफाई करा दी जाएगी। नालियों की भी सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed