फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dipanshi won in poetry recitation, Kurukshetra

कविता पाठ में दीपांशी ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dipanshi won in poetry recitation, Kurukshetra
छात्राओं के साथ मौजूद प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट, स्वामी विवेकानंद यूथ सेल के संयुक्त तत्वाधान में पोषण माह, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस और विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में कविता पाट एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में दीपांशी ने पहला, सिमरन ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में निहारिका ने पहला, रीया ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वी वंदना से की गई। प्रतियोगिताओं में 16 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज की प्राचार्य डा. आरती त्रेहन ने महिला साक्षरता, जल संरक्षण एवं पोषण पर छात्राओं के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने इन विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं की दी। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका रजनी धवन व अनमोल ने निभाई। प्राचार्य डा. त्रेहन ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन डा. पूनम सिवाच ने किया। इस अवसर पर डा. पुष्पा शर्मा, डा. हेमा सुखीजा, डा. संजुल गुप्ता, प्रियंका, नेहा, प्रीती, रमनीक, दीपा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed