फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dilpreet Singh became a lieutenant in the Indian Army

दिलप्रीत सिंह बने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dilpreet Singh became a lieutenant in the Indian Army
जिले का बेटा दिलप्रीत सिंह थल सेना में लेफ्टिनेंट बना है, जबकि इससे पहले उनकी बहन परणीत कौर 2020 से वायु सेना में बतौर चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। अब दिलप्रीत सिंह ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ज्वाइन किया है। दिलप्रीत सिंह की इस उपलब्धि पर उनके पिता जसविंद्र सिंह व माता परमिंद्र कौर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा उन्हें बेहद खुशी है कि आज उनके दोनों बच्चे चिकित्सक के रूप में भारतीय सेना में अपना दायित्व निभा रहे हैं। दिलप्रीत सिंह ने कहा कि शुरू से ही उनका लक्ष्य भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना था। आज पिता जसविंद्र सिंह, परमिंद्र कौर व गुरुजनों के आशीर्वाद से उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। दिलप्रीत सिंह की उपलब्धि पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक रामकरण काला, प्रिंसिपल गीतिका जसूजा, प्रिंसिपल स्नेह राजपाल, प्रिंसिपल जोगेंद्र सिंह, डॉ. आरएस घुम्मन, प्रिंसिपल प्रितपाल सिंह ढिल्लों व जतिंद्र सिंह विक्की भिंडर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed