फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Digital marketing has set new dimensions in the world, Kurukshetra

दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग ने स्थापित किए नए आयाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Digital marketing has set new dimensions in the world, Kurukshetra
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेते डेलिगेट्स। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज एवं उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में ‘वैश्विक व्यावसायिक वातावरण के समक्ष चुनौतियों व समकालीन प्रवृत्ति’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ऑनलाइन शुरू हुई। संगोष्ठी में देश-विदेश से लगभग 250 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।
पहले दिन संगोष्ठी का शुभारंभ चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी के कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल के अभिभाषण से हुआ। उन्होंने अपने कहा कि वर्तमान के संदर्भ में संगोष्ठी का विषय पूरी तरह सार्थक है। पूरी दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के तौर पर वेब्स यूनिवर्सिटी रोमानिया की प्रो. कोरनीला विक्टोरिया ने तकनीकी विकास के महत्व पर प्रकाश डाला और पारिस्थितिकी विकास, ग्रामीण व सेवा विपणन, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, मौद्रिक नीति जैसे क्षेत्रों में सुधार को जरूरत बताया। इससे पहले कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्राची अरोड़ा ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने आशा व्यक्त की कि सभी प्रतिभागी प्राध्यापक, रिसोर्स पर्सन, शोधार्थी व विद्यार्थी इस संगोष्ठी का भरपूर फायदा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed