फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Difficult to live in summer, sweating, Kurukshetra

गर्मी में मुश्किल हुआ जीना, छूट रहा पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Difficult to live in summer, sweating, Kurukshetra
गर्मी ने निजात पाने को लेकर ब्रह्मसरोवर में नहाते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी के कारण जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने लगा है, जिस कारण लोग घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं। तीखी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है।
सूर्य की तपिश से शुक्रवार को सुबह 10 बजे तापमान 38 डिग्री था। दोपहर 12 बजे पारा 40 डिग्री और दो बजे के करीब 43 व तीन बजे 43.05 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झुलसा देने वाली धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा मिला। शाम को छह बजे के बाद कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.03 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पराबैंगनी विकिरण का इंडेक्स नौ दर्ज किया गया, जोकि काफी ज्यादा है और यह त्वचा के लिए हानिकारक है। ऐसे में चिकित्सक शाम पांच बजे से पहले धूप से बचाव की सलाह दे रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद इंडेक्स नीचे आया और छह बजे एक प्वाइंट दर्ज किया गया। मौसम विभाग अनुसार आगेे तापमान लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed