फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dial 112 team took the elderly injured in the accident to the hospital

डायल 112 टीम ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 team took the elderly injured in the accident to the hospital
जिला पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम डायल 112 वाहन पर तैनात कर्मी अपराध रोकने के साथ नागरिकों की मदद भी कर रहे हैं। एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि डायल 112 वाहन पर तैनात कर्मी हरियाणा पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रहे हैं। बुधवार शाम डायल 112 वाहन के इंचार्ज उपनिरीक्षक देवी सिंह, रामपाल, विपिन की टीम को सूचना मिली कि पिपली-शाहाबाद जीटी रोड पर एक दुर्घटना हुई है। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से घायल को डायल 112 वाहन में बैठाकर तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज कराने के बाद उसके परिजनों को मामले की सूचना देकर मौके पर बुलाया घायल को उनको सौंप दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करके मदद की गुहार लगा सकते हैं। क्षेत्र में डायल 112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी कुछ ही देर में सहायता के लिए पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed