{"_id":"6338a61b4d503867a43acdf3","slug":"dharmanagri-ranked-178th-in-cleanliness-ranking-kurukshetra-news-knl123045056","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में धर्मनगरी 178वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में धर्मनगरी 178वें स्थान पर
विज्ञापन

स्वच्छता की ओर धर्मनगरी ने बढ़ाए कदम, पिछले साल था देश भर में 203वां रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी ने देश के स्तर पर स्वच्छता की ओर पहले के मुकाबले कुछ कदम आगे बढ़ाए हैं। इस बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में थानेसर नगर परिषद 178वें रैंक पर आई है, जो पिछले साल के मुकाबले 25 अंक सुधार हुआ है। लेकिन प्रदेश स्तर पर तीन अंक पीछे खिसके हैं। देश के स्तर पर रैंकिंग में सुधार आने पर नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी जताई है तो यह भरोसा भी जताया है कि अगले साल और बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। स्वच्छता में यह सुधार आम जन के सहयोग से ही संभव हो सका है।
शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी रैंकिग में ऑल इंडिया स्तर पर 3114.81 स्कोर के साथ थानेसर नगर परिषद 178वें रैंक पर रही है। पिछले साल 203 रैंक रहा था। प्रदेश स्तर पर नगर परिषद इस बार भी टॉप-10 में स्थान बनाने की बजाए तीन अंक पीछे ही रही है। वर्ष 2020 में थानेसर का ऑल इंडिया में 259 और हरियाणा में 16 वां रैंक था।
-------------------------
2019 में 252 व 2018 में थी 199 रैंक
थानेसर नगर परिषद वर्ष 2019 में वर्ष 2018 के मुकाबले 53 अंक पिछड़ गया था। अप्रैल तक हुए सर्वेक्षण में 252 रैंक देश भर में प्राप्त किया था और प्रदेश में 14वां रैंक प्राप्त किया था। वर्ष 2018 में थानेसर 199 रैंक पर था। वहीं वर्ष 2017 में नप का रैंक 253 था। इस बार 2020 में यह रैंकिंग 219 आई है।
विज्ञापन
-----------------------
टॉप-10 में शामिल होने का रखा लक्ष्य
नगर परिषद के ईओ बलबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले थानेसर नगर परिषद की रैंक में देेश के स्तर पर काफी सुधार आया है। स्टेट लेवल पर टॉप-10 में जगह बनाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। शहर को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए विशेष रूप से योजना बनाई जाएगी, ताकि थानेसर नगर परिषद टॉप-10 में शामिल हो सके। इस बार रैंकिंग में जो सुधार हुआ है, वह आम जन के सहयोग से ही संभव हुआ है।