फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dhanna Bhagat's statue unveiled tomorrow in Jat Dharamshala

Kurukshetra News: जाट धर्मशाला में धन्ना भगत की मूर्ति का अनावरण कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dhanna Bhagat's statue unveiled tomorrow in Jat Dharamshala
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आठ नवंबर यानी कल संत शिरोमणि जाट धन्ना भगत की मूर्ति का अनावरण होगा। समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिन्होंने कई राज्यों के अतिथियों को आमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. श्योकंद ने बताया कि अनावरण समारोह के मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी होंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता गन्नौर विधायक देवेंद्र कादयान करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, समाजसेवी जयभगवान शर्मा, स्वतंत्र समूह सेवा समिति चेयरमैन प्रदीप मोर, सुखबीर शौकीन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल और भाजपा नेता तीर्थ राणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्योकंद ने कहा कि खेती-किसानी करने वाला समाज धन्ना भगत का अनुयायी है। उन्होंने सर्व समाज की भलाई पर जोर दिया। समारोह में सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। बैठक में पूर्व कुलपति रणपाल राणा, बनी सिंह ढुल, हरकेश सहारण, होशियार सिंह, नरेंद्र नैन, जितेंद्र कुमार, बलविंदर और बारना गांव के टेक चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed