फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dhanaura's youth missing under suspicious circumstances in Hungary

धनौरा का युवक हंगरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanaura's youth missing under suspicious circumstances in Hungary
हंगरी में गांव धनौरा जट्टान के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला उजागर हुआ है। युवक डेढ़ महीना पहले ऑस्ट्रिया जाने के लिए निकला था। वहीं युवक के परिजन एजेंट पर उसकी हत्या कराने के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय एम्बेसी ने हंगरी पुलिस को उनके बेटे की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। इस मामले में लाडवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं में पिता-पुत्र सहित तीन एजेंटों को नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को अपनी शिकायत में सुखबीर सिंह वासी धनौरा जट्टान ने कहा कि उसके रिश्तेदार अमित वासी बडौंदा ने उसकी मुलाकात एजेंट सुखविंद्र सिंह, उसके बेटे कुलबीर सिंह वासी खारवन माजरा (यमुनानगर) तथा सतवंत संधू से कराई थी। इन एजेंटों ने उसके बेटे नितिन को 12 लाख रुपये में ऑस्ट्रिया भेजने का आश्वासन दिया था। उनकी बातों में आकर उसने अपने बेटे का पासपोर्ट, अन्य कागजात तथा तीन लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये एजेंट के कहे अनुसार खाते में डाले थे। 49 हजार रुपये सतवंत संधू को गूगल-पे किए थे। नौ अगस्त को एजेंट ने उसके बेटे को अमृतसर बुलाया था। आरोपियों ने उसके बेटे की फ्लाइट करा दी थी, जिसके बाद 20 अगस्त को उसने तीन लाख रुपये आरटीजीएस तथा 50 हजार रुपये कमलजीत कौर के खाते में फोन-पे के जरिये डाले थे। 24 अगस्त को उसके बेटे ने फोन कर उसके बताया कि वह सर्बिया में है। उसी रात एजेंट कुलबीर ने उसे फोन पर बताया कि उसका बेटा नितिन उसके पास हंगरी में है और उसे ऑस्ट्रिया भेजने के लिये पांच लाख रुपये उसके पिता सुखविंद्र को देने की बात कही। इसी के साथ उसने धमकी भी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके बेटे को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उसने किसी तरह से पैसे इकट्ठे करके सुखविंद्र को दिए। उसके बाद सुखविंद्र ने उनके साथ कोई बात नहीं की और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। वहीं उनकी नितिन से भी कोई बातचीत नहीं हुई तो उसने अपने भतीजे अमन जो पुर्तगाल में रहता है, को छानबीन करने को कहा। चार सितंबर को अमन हंगरी के बूढ़ापेस्ट गया और अगले दिन भारतीय एम्बेसी में नितिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान नितिन का कोई अता-पता नहीं लग पाया, जिसके बाद उसका भतीजा अमन दोबारा 11 सितंबर को हंगरी गया और अगले दिन पुलिस स्टेशन पहुंचा। आरोप है कि कुलबीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नितिन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

थाना लाडवा कार्यकारी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed