फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees throng on Sri Guru Hargobind Sahib Prakash Utsav

Kurukshetra News: श्री गुरु हरगोबिंद साहिब प्रकाश उत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng on Sri Guru Hargobind Sahib Prakash Utsav
फोटो 4,5
विज्ञापन

- ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में हजारों की तादाद में पहुंची संगत, दिल्ली कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा भी समागम में पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में समागम के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।
समागम में हर तरफ शबद कीर्तन और वाहेगुरु की गूंज सुनाई देती रही। गुरुद्वारा साहिब में चल रही श्री अखंड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी के भोग पाए गए। हेड ग्रंथी गुरदास सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। इस दौरान मंच का संचालन ग्रंथी सुच्चा सिंह व कविशर गुरमीत सिंह ने किया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत संगत में प्रसाद वितरित किया गया। समागम में भाई सरबजीत सिंह नूरपुरी, मोहकम सिंह, जसकरण सिंह व बीबी अमनदीप कौर के ढाडी जत्थे ने संगत के समक्ष अपनी हाजिरी भरी। इसके अलावा ऐतिहासिक गुरुद्वारा सातवीं पातशाही साहिब में अमृत संचार करवाया गया।
विज्ञापन


समागम में बाबा जोगा सिंह करनाल , हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, एचएसजीएमसी के महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति सदस्य सर्वजीत सिंह विर्क, बीबी रंविदर कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, विनर सिंह, गुरबखश सिंह यमुनानगर, रमणीक सिंह मान, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, गुरविंदर सिंह धमीजा व मैंबर व पूर्व प्रधान बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, हरप्रीत सिंह बलौली सहित भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में श्री दरबार साहिब में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्था गुरुद्वारा शीशगंज साहिब दिल्ली, शबद चौकी जत्था, श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्था, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी व गुरुद्वारा पटा साहिब, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी, हेमकुंट सेवा सोसायटी, भाई तारु सिंह सेवा दल, हरि के सेवक जत्था, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी व सातवीं, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल विशेष रूप से सहयोग किया। उधर समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के परिसर में संगत द्वारा अनेक प्रकार के मिष्ठान पकवानों के स्टाल लगाए गए। इसके अलावा ठंडे पानी और जलजीरा की छबील भी लगातार चलती रही। यही नहीं, दिल्ली से पहुंची संगत ने लंगर में अपना भरपूर सहयोग दिया।



बॉक्स

कौम हित में बखूबी कार्य कर रही हरियाणा कमेटी ः सिरसा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हरियाणा कमेटी प्रदेश के सिखों की संस्था है। प्रदेश भर में धर्म प्रचार के लिए एचएसजीएमसी संकल्पकृत है। कमेटी का उद्देश्य ही सिख कौम का हित है। अभी तक हरियाणा कमेटी ने बखूबी कार्य किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हम सब को गुरबाणी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।




बॉक्स

इन्होंने संभाला प्रबंध का मोर्चा

हरियाणा कमेटी के सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, अमला प्रभारी सुखदेव सिंह, जनरल ब्रांच प्रभारी सतपाल सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक प्रमुख अमरिंदर सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक रूपिंदर सिंह ने अपने कर्मचारियों को साथ लेकर प्रकाश उत्सव पर सोमवार को प्रबंध का मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed