फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development of a similar region: Bedi, Kurukshetra

एक समान हो रहा प्रदेश का विकास: बेदी

Sun, 21 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 21 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Development of a similar region: Bedi, Kurukshetra
एक समान हो रहा प्रदेश का विकास: बेदी - फोटो : Amar Ujala

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद को पूर्णता खत्म करके एक समान विकास की अवधारणा पर काम करके प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतोदय की नीति पर चलकर लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास करना है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री रविवार को गांव संधौली के पास एक निजी पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत आयोजित जिलास्तरीय अल्पकालीन शताब्दी विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, लोकसभा कुरुक्षेत्र निगरानी कमेटी संयोजक धर्मबीर डागर, जिला परिषद अध्यक्ष गुरदियाल सनेहड़ी, जिप उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान व सुशील राणा, रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, सचिन मित्तल, मंदीप विर्क, हैप्पी विर्क, रामपाल पाली, लाडी पाल, शामलाल जांगड़ा, कल्याण सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज में नहीं जन सेवाओं में विश्वास: सुधा
थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि वर्तमान सरकार राज नहीं जन सेवाओं में विश्वास करती है। प्रदेश में एक समान विकास किया जा रहा है। वर्ष 2020 तक हर व्यक्ति के सिर पर छत देने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सरकार द्वारा प्रदेश में मकान बनाने के लिए अनुदान मुहैया करवाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान चलाकर लोगों को कुरीतियों से दूर रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चल रही सरकार: सैनी
लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश के में जो कार्य वर्षों से नहीं हुए थे, वे सभी कार्य वर्तमान सरकार ने अपने थोड़े से कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पूरे करने का काम किया है। हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए सरकार सभी को साथ लेकर सबका विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed