फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dev Bhoomi make the best state in the country

देवभूमि को बनाएंगे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

Sun, 23 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद आचार्य डॉ. देवव्रत पहली बार अपनी पुरानी कर्मस्थली गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी योजना है कि हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, राजनेताओं, अधिकारियों के साथ विस्तार से वहां की समस्याओं, जरूरतों और संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई है। आचार्य के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर गुरुकुल के विद्यार्थियों व सहयोगी रहे शिक्षकों ने स्वागत किया।

34 वर्ष से गुरुकुल में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते हुए देवभूमि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर पहुंचे आचार्य डॉ. देवव्रत गुरुकुल में पहुंचे और उसके बाद दिल्ली निकल गए। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के नवीनतम अनुभव बांटते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत भले हैं। इसी कारण उसे देव भूमि कहते हैं।
विज्ञापन


वहां जा कर लोगों का बहुत स्नेह प्रेम मिला है। मेरी भी योजना है कि हिमाचल प्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा मिले। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से वहां की सभी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि को बनाएंगे नशा मुक्त राज्य
राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या नशे की है। इस समस्या का मुख्य कारण पड़ोसी मुल्कों में ड्रग्स का प्रचलन बढ़ा है। यह नशा युवा पीढ़ी को भटका रहा है। पारिवारिक जीवन को नष्ट कर रहा है। इसी संकल्प के साथ निकला हूं कि राज्य को नशा मुक्त, ड्रग्स मुक्त राज्य बनाऊं।

इसके लिए उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन के साथ साथ देवभूमि के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके लिए सभी लोगों से मिलकर सार्थक प्रयास करेंगे। आचार्य ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र अपने आप में एक ऐसा स्थायित्व प्राप्त कर चुका है।

यहां सभी एक परिवार की तरह कार्य करते हैं। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सैनी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल के राज्यपाल का स्वागत समारोह 29 को 
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व आचार्य डॉ. देवव्रत का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह 29 अगस्त को गुरुकुल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। जबकि स्वामी रामदेव समेत अन्य गणमान्य राजनीतिज्ञों के भी पहुंचने की भी उम्मीद है।


राज्यपाल के नजदीकी रहे डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने बताया कि राज्यपाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन गुरुकुल परिसर में ही होगा, क्योंकि आचार्य डॉ. देवव्रत ने अपने जीवन के 34 वर्ष इसी गुरुकुल में बिताए हैं। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रहेंगे जबकि उनके साथ राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, स्थानीय विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक हरविदंर कल्याण समेत सभी विधायकों के अलावा और भी कई राजनेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।


इसके अलावा स्वामी रामदेव से भी बातचीत चल रही है, उनके भी समारोह में पहुंचने की पूरी संभावनाएं हैं।

राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

डॉ. विद्यालंकार ने बताया कि शनिवार को राज्यपाल डॉ. देवव्रत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। काफी लंबी देर तक चली मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास, लोगों की सेवा, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, युवा निर्माण, जैविक कृषि, नशा मुक्त समाज आदि विषयों पर गंभीरता से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश के विकास में केंद्र की ओर से भरपूर सहयोग किया जाएगा।

इसके पश्चात राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनकी पत्नी के देहांत पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed