{"_id":"691a1a7674ab99fc13099669","slug":"despite-supreme-court-orders-administration-maintains-silence-stray-dogs-continue-to-target-people-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145425-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने साधा मौन, लोगों को निशाना बना रहे आवारा कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने साधा मौन, लोगों को निशाना बना रहे आवारा कुत्ते
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड पर घूम रहा आवारा कुत्ता। संवाद
इस्माईलाबाद। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही आवारा कुत्तों के काटने के मामले भी बढ़ने लगते हैं। हर माह 10 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शहर में बस स्टैंड, काठगढ़ रोड, रोशनपुर रोड व ठसका रोड पर कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड मिलना सामान्य है। वहीं शहर के साथ लगते गांवों में तो कुत्तों का कहर और भी अधिक है। झुंड में घूमते कुत्ते बेसहारा पशुओं को भी निशाना बनाते हैं। ऐसे में शहरवासी भी समय रहते आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। शहर वासी मयंक, अनिल कुमार, पंकज, संजीव, सुनील आदि का कहना है कि शहर में दिन-प्रतिदिन आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में 500 से ज्यादा कुत्ते माने जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि आवारा कुत्तों को पकड़ कर आश्रय गृहों में छोड़ा जाए लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई भी अहम कदम नहीं उठाए हैं जिसके चलते आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
टेंडर की अनुमति के लिए लिखा पत्र : सचिव
नगर पालिका सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाने के लिए अनुमति लेने के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही कुत्तों को पकड़ने का टेंडर लगा कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नसबंदी कर आश्रय गृहों में छोड़ दिया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।