फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Desperate cows roaming became trouble, Kurukshetra

बेसहारा घूम रहे गोवंश बने मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Desperate cows roaming became trouble, Kurukshetra
इस्माईलाबाद में रात के समय सड़क पर भटकता गोवंश। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। कस्बे में बेसहारा गोवंश कस्बे के लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कस्बे को कैटल फ्री करने के लिए सरकार की ओर से जारी आदेशों का जमीनी स्तर पर कहीं भी पालन नहीं किया गया। लिहाजा, बेसहारा गोवंश सड़कों, गलियों, मोहल्ले, खेत, मार्केट, बाजार व अन्य स्थानों पर घूम रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। वाहन चालकों के साथ गोवंश भी घायल हो रहा है। इन दुर्घटना में अधिकतर गोवंश मर भी रहे है।
शहरवासियों का कहना है कि सरकार बड़े वादे तो कर देती है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होता है। इससे पूरी योजना ही फेल हो जाती है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। बेसहारा गोवंश रात्रि के समय सड़कों पर डेरा जमाने के साथ इधर-उधर घूमते रहते हैं। अचानक वाहन के सामने आने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

वहीं बेसहारा गोवंश खेतों में घुसकर धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों का कहना है कि पैसे खर्च कर धान की रोपाई का कार्य पूरा किया है। बर लगाई गई पौध को गोवंश अपने पैरों से रौंद रहा है। इससे धान की रोपाई दोबारा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह किसानों को काफी नुकसानदायक सिद्ध हो रहा है। प्रशासन से मांग है कि बेसहारा गोवंश को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कार्यभार संभाला है। इस संबंध में पूरी जानकारी ली जाएगी कि पहले किसी एजेंसी को गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का टेंडर दिया है। अगर टेंडर हुआ होगा तो एजेंसी से शीघ्र गोवंश को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। ऐसा न होने की सूरत में टेंडर निकला जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed