फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deputy Commissioner inspected the railway elevated track and Sikh Museum project in Umri.

Kurukshetra News: उपायुक्त ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक व उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the railway elevated track and Sikh Museum project in Umri.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 17 जुलाई को जींद से 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक को जिले के नागरिकों को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे फाटक झांसा रोड, कच्चा घेर, शास्त्री मार्केट, सिविल अस्पताल के सामने वाला फाटक और थर्ड गेट फाटक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन परियोजनाओं का 17 जुलाई को जींद से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में स्थानीय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सांसद नवीन जिंदल व प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि रेलवे के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, पिहोवा रोड से नए मुख्य स्टेशन तक इंजन चलाकर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा को भी जांचा गया है। इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से कुरुक्षेत्र वासियों को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी। कुरुक्षेत्र-जींद लाइन के शहर के बीच से गुजरने के कारण थानेसर और अन्य मुख्य चौकों के फाटक दिन में कई बार बंद होते थे, जिससे शहर थम जाता था। ट्रेन जमीन से ऊपर बने एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेंगी, जिससे नीचे का ट्रैफिक बिना रुके चलता रहेगा। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के समय की भी बचत होगी। झांसा, ठोल, धुराला को जाने के लिए लोगों को पिहोवा रोड से होकर जाना पड़ता था। इसी प्रकार शहर के मुख्य बाजार में जाने के लिए भी लोगों को फाटक लगने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed