{"_id":"673d023bf9660b9827082708","slug":"dengue-getting-out-of-control-number-of-patients-crossed-250-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127128-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेकाबू हो रहा डेंगू, 250 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेकाबू हो रहा डेंगू, 250 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों में लगाम नहीं लग पा रही है। लगातार मामले सामने आने से अब जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 251 पहुंच गया है, जबकि पिछले साल डेंगू के रिकॉर्ड 263 मामले सामने आए थे। उधर स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर रोक लगाने के लिए कई स्थानों पर फॉगिंग भी करा रहा है। इसके बाद भी लगातार मामलों में इजाफा हो रहा है।डेंगू संदिग्ध 39 मरीजों की जांच में दो और नए मरीज पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में डेंगू के 251 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
मंगलवार को टीम ने शांति नगर, वार्ड-22 व 29, शोरगिर बस्ती, प्रताप कॉलोनी, गीता कॉलोनी और सुंदरपुर में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने डेंगू संदिग्ध 39 और लोगों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 39 लोगों के सैंपल की जांच में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब तक विभाग कुल 2,967 डेंगू संदिग्धों के सैंपल ले चुका है। वहीं, अभियान के दौरान टीम ने मंगलवार को 9,622 घरों और 57,367 कंटेनरों की जांच कर कुल 12 जगहों से लारवा को नष्ट किया। साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर दो लोगों को नोटिस थमाया गया। अब तक विभाग 13,98,031 घर और 50,05,293 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने 2,053 घर और 2,119 कंटेनर से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,214 लोगों को नोटिस थमाए गए।
डेंगू के मामले मिलने तक जारी रहेगा अभियान : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक कुल 251 पॉजिटिव में से 239 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 12 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से पांच को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने तक विभाग अभियान जारी रखेगा। अब डेंगू के मामले कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
किस साल में कितने मामले
साल-- -- -- -- -- -- -- -- मामले
2017-- -- -- -- -- -- -- -- -- 126
2018-- -- -- -- -- -- -- -- -- 018
2019-20-- -- -- -- -- -- -- 000
2021-- -- -- -- -- -- -- -- -- 129
2022-- -- -- -- -- -- -- -- -- 104
2023-- -- -- -- -- -- -- -- -- 263
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने शांति नगर, वार्ड-22 व 29, शोरगिर बस्ती, प्रताप कॉलोनी, गीता कॉलोनी और सुंदरपुर में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने डेंगू संदिग्ध 39 और लोगों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 39 लोगों के सैंपल की जांच में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब तक विभाग कुल 2,967 डेंगू संदिग्धों के सैंपल ले चुका है। वहीं, अभियान के दौरान टीम ने मंगलवार को 9,622 घरों और 57,367 कंटेनरों की जांच कर कुल 12 जगहों से लारवा को नष्ट किया। साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर दो लोगों को नोटिस थमाया गया। अब तक विभाग 13,98,031 घर और 50,05,293 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने 2,053 घर और 2,119 कंटेनर से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,214 लोगों को नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन
डेंगू के मामले मिलने तक जारी रहेगा अभियान : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक कुल 251 पॉजिटिव में से 239 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 12 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से पांच को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने तक विभाग अभियान जारी रखेगा। अब डेंगू के मामले कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
किस साल में कितने मामले
साल
2017
2018
2019-20
2021
2022
2023