फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for change in election date, letter written to the Commission: Chief Minister

चुनाव तिथि में बदलाव कराए जाने की मांग, आयोग को लिखा पत्र : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for change in election date, letter written to the Commission: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इस तिथि में बदलाव किए जाने की मांग की गई है। इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसके पीछे मतदान की यह तिथि छुट्टियों के बीच होने से कम वोटिंग होने की आशंका जताई गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह पुष्टि की और कहा कि मतदान अधिक से अधिक होना चाहिए, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एक अक्तूबर के आसपास कईं दिन की छुट्टियां है। बड़ी संख्या में लोग लगातार छुट्टियां होने के चलते घूमने के लिए दूसरे प्रदेशों में चले जाते हैं। ऐसे में आशंका बन जाती है कि इसी बीच चुनाव होगा तो वोटिंग भी कम होगी, जो सही नहीं है। आयोग चाहे तो यह इससे कुछ आगे की कोई तिथि तय कर सकता है और यह पहले भी हुआ है। आयोग अन्य राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी राय ले सकता है और हर पार्टी अधिक से अधिक मतदान चाहती है। ऐसे में आयोग को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से भेजे पत्र को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री ने ओलंपियन कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर किए सवाल पर कहा कि यह उनका अपना निजी फैसला है। जो उन्हें ठीक लगेगा वही करेंगी। उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा चुनाव आयोग को भेजा गया पत्र भी सोशल मीडिया में वायरल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed