{"_id":"6892a2e9a00c59a8aa0d8958","slug":"demand-for-action-against-women-e-rickshaw-drivers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140032-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑटो यूनियन ने शहर के नए बस अड्डे से पिपली तक चलने वाली तीन महिला ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।
ऑटो चालकों का आरोप है कि ये महिला चालक उनके ऑटो से जबरदस्ती सवारियां उतार लेती हैं और यूनियन के नंबर सिस्टम का पालन नहीं करती हैं। विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं। ऑटो यूनियन के प्रधान दीपू ने बताया कि यूनियन ने शहर में 25 ऑटो स्टैंड बनाए हैं, जहां नंबर सिस्टम के तहत सभी चालकों को बराबर सवारी मिलती है। इस व्यवस्था से चालक दिन में तीन चक्कर लगा पाते हैं।
ये तीनों महिला चालक नियमों की अनदेखी कर ऑटो के आगे आकर सवारियां उतार लेती हैं। दीपू ने कहा कि पहले भी विरोध करने पर इन चालकों ने महिला थाना और सेक्टर सात चौकी में झूठी शिकायतें दर्ज कराई है। उनकी इस मनमानी से उनके परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है। संवाद