{"_id":"6892a2ee07c14dd6f40a7eb7","slug":"demand-for-action-against-women-e-rickshaw-drivers-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-708628-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वाहन चोरी के दो आरोपी काबू, दो बाइक और स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वाहन चोरी के दो आरोपी काबू, दो बाइक और स्कूटी बरामद
Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रतन पालो गांव के इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनू, हाल निवासी रामनगर डेरा और उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई असाई आजमपुर निवासी सुरजीत कुमार उर्फ संदीप के रूप में हुई है।
इस संबंध में 18 मार्च को लोहार माजरा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार थाना केयूके में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि वह न्यू सैनिक स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हैं। वह होली की छुट्टियों के दौरान 13 मार्च को परिवार के साथ नोएडा गए थे। इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल जयराम विद्या पीठ ब्रह्मसरोवर के पास पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटने पर उन्हें मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर थाना केयूके पुलिस ने जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंप दी थी। मंगलवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद