फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepika waved in wrestling, Kurukshetra

दीपिका ने कुश्ती में लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deepika waved in wrestling, Kurukshetra
कुश्ती के शुभारंभ के दौरान मौजूद कोच व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयु वर्ग 14, 17 व 19 लड़कियों की प्रतियोगिता के साथ जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हुआ। कुश्ती मुकाबले में दीपिका ने अपना परचम लहराया।
आयु वर्ग 19 की दौड़ में लड़कियों में शाहाबाद की हिमांशी ने पहला स्थान, आयु वर्ग 17 में गरिमा व आयु वर्ग 14 में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 500 मीटर रेस में भावना, शिवानी व स्नेहा, 800 मीटर रेस में पुष्पा, स्नेहा, जसप्रीत व 3000 मीटर रेस में पुष्पा, स्नेहा, जसप्रीत कौर, तनीषा, भावना व अंजली ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

डिसकस थ्रो में मुस्कान, जसप्रीत व सिमरनप्रीत, शॉटपुट में परी राणा, हर्षिता, जैवलिन में राधिका व लांग जंप में ज्योति, रीतू व रिया ने पहला स्थान पाया। इस दौरान सेवा ट्रस्ट यूके के जिला संयोजक पवन मित्तल द्वारा जूस भी वितरित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, जिला शारीरिक शिक्षक यूनियन के प्रधान जसबीर सिंह, बलजीत सिंह, मनोज कुमार, रामकुमार, सुभाष सैनी, कंवरपाल, देवेन्द्र, रविन्द्र, रामलाल, राजीव, नरेश, दलविन्द्र, विकास, गुरमुख सिंह, प्रवीण कुमार सहित जिला के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन से होता है गुणों का विकास : संतोष
उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोश शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन, चरित्र एवं कार्य को समय पर करने के गुणों का विकास होता है। जिला खेल सचिव सुषमा शर्मा ने खेल प्रतियोगिताओं में अथक मेहनत करके सफल बनाने के लिए सभी शारीरिक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर अच्छे खिलाड़ियों का चयन कमेटी ने कर लिया है, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed