फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   death

सरपंच के खेत में कटाई के बाद बची धान को एकत्रित कर रही युवती की बेलर मशीन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
death
death - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कटाई के बाद खेत में बची धान को एकत्रित कर रही एक युवती पराली के बंडल बनाने वाली मशीन (बेलर) की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिससे तत्काल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन युवती ने चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व बेलर मशीन को अपने कब्जे में ले लिया और मृतका के शव को एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार एवं धीरपुर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीया शीला मंगलवार सुबह गांव अजरानी के सरपंच के खेतों में कटाई के बाद खेत में बची धान को एकत्रित कर रही थी। इसी बीच वह अवशेषों की बंडल बनाने वाली मशीन (बेलर) की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक को जैसी ही इसकी भनक लगी तो होश उड़ गए और अफरा-तफरी में अपने साथियों सहित एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए किशोरी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के शव को वापस कुरुक्षेत्र लाया गया। बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि उनके अनुभव में ऐसा पहली बार मामला सामने आया है, जिसमें कोई इतना गंभीर रूप से जख्मी हो। उन्होंने समस्त स्टाफ की मदद से प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग होने व गहरे जख्म होने से युवती का बचना मुश्किल था। उधर, जब इस संदर्भ में गांव अजरानी के सरपंच से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच: जांच अधिकारी
झांसा पुलिस थाना के एएसआई हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर व बेलर मशीन को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में कराया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed